मुजफ्फरनगर। आगामी 7 दिसंबर को शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में होने वाली सनातन धर्म संसद को योगगुरु स्वामी रामदेव का समर्थन मिल गया है। बुधवार को हिंदू संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ पहुंचकर स्वामी रामदेव से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल से मिलकर जताई प्रसन्नता-
प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर स्वामी रामदेव ने कार्यक्रम के बैनर का प्रसारण किया और संसद के आयोजन पर खुशी जाहिर की।
इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष की माला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल में सत्यप्रकाश रेशु अग्रवाल, नरेंद्र पंवार, अरुण प्रताप सिंह, मनोज पाटिल, नवनीत मिश्रा और जोगेंद्र हुड्डा शामिल थे।
कार्यक्रम का हुआ विश्वव्यापी प्रसारण-
हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंच से 7 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी, जिसे विश्व के लगभग 196 देशों में प्रसारित किया गया।
राष्ट्र निर्माण और युवा मार्गदर्शन पर जोर-
स्वामी रामदेव ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म ही देश की आत्मा और धुरी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि हिंदू संघर्ष समिति द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा और राष्ट्र निर्माण में नई शक्ति का संचार करेगा।
उन्होंने संसद में शामिल होने वाले महामंडलेश्वरों, संतों, किसानों, मजदूरों, उद्योगपतियों, पत्रकारों, कवियों और सभी कार्यकर्ताओं का भी अभिवादन किया।
स्वामी रामदेव की अपील-
योगगुरु ने 7 दिसंबर को होने वाली इस धर्म संसद में करीब दस हजार लोगों के जुटने की संभावना जताई।
उन्होंने सभी सनातनियों से अपील की कि वे शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं।










Discussion about this post