मुज़फ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में रुड़की रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में अति पिछड़ो पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लठ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
मुजफ्फरनगर में पिछडे समाज के लोगों ने पूजे लट्ठ, खाई ये कसम, देखें वीडियो #muzaffarnagar pic.twitter.com/jw2wihVnnq
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 6, 2022
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति सहित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर लठो पर तिलक लगाकर पूजन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति का जोरदार स्वागत किया, वही जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल ने पाल समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति को चांदी का मुकुट भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि वह दिन लद गए जब अति पिछड़ा वर्ग के लोग अत्याचार सहन करते थे, अब ऐसे लोगों के लिए लठ पूजन कार्यक्रम किया गया है, अब अत्याचार करने वालों की खबर लठ से ली जाएगी। वही अब गांव देहातों में समाज के लोगों को जागरूक व सशक्त होकर दबंगों का सामने करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अति पिछड़ा वर्ग समाज की रक्षा के लिए लठ व हाथ उठाकर आठ शपथ दिलवाई।










Discussion about this post