Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

नेपाल में आज प्रदर्शनकारियों से होगी वार्ता, चप्पे-चप्पे पर सेना, देश का नियंत्रण संभाला, की गतिविधियां बंद करने की अपील

सारे देश में चल रहे प्रदर्शन और लोगों का गुस्सा देखते हुए केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर काठमांडू छोड़ दिया है।

admin by admin
September 10, 2025
in देश
नेपाल में आज प्रदर्शनकारियों से होगी वार्ता,  चप्पे-चप्पे पर सेना, देश का नियंत्रण संभाला, की गतिविधियां बंद करने की अपील
0
SHARES
208
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। देश में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन का आज (बुधवार) तीसरा दिन है। नेपाल की सेना ने हिंसा रोकने के लिए मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। सेना ने कहा कि मुश्किल घड़ी का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवी आम लोगों और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं। सेना ने अपील की है कि लोग ऐसी गतिविधियां बंद कर दें। नेपाल में आज राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की मौजूदगी में नेपाल सेना और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच औपचारिक बातचीत होनी है। हालांकि, अभी इसका समय तय नहीं किया गया है।

सारे देश में चल रहे प्रदर्शन और लोगों का गुस्सा देखते हुए केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर काठमांडू छोड़ दिया है। इससे पहले आंदोलनकारियों ने केपी ओली के निजी घर, राष्ट्रपति भवन और उच्चतम न्यायालय भवन को आग के हवाले कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में हुई झड़पों में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने ओली को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है। उन्हें कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। आंदोलनकारियों ने मंगलवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खलान और पुष्प कमल दहल प्रचंड के घर में आग लगा दी। पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगाने से उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा गया। यही नहीं वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

नेपाल में आज राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की मौजूदगी में नेपाल सेना और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच औपचारिक बातचीत होगी। हालांकि, अभी इसका समय तय नहीं किया गया है। मंगलवार रात राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में युवा प्रतिनिधियों और सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई है। इसके बाद आज सुबह से औपचारिक बातचीत की तैयारी की गई है।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

इस बातचीत का मुख्य एजेंडा नागरिक सरकार का गठन, संसद भंग करना और नए चुनाव कराना होगा। प्रदर्शनकारी युवा मांग कर रहे हैं कि पार्टियों को सत्ता से हटाकर जनता के नेतृत्व में नई सरकार बनाई जाए। काठमांडू महानगर के प्रमुख बालेन शाह ने भी संसद भंग करने की शर्त पर बात करने का समर्थन किया है। प्रदर्शन के चलते कई फ्लाइट रद्द कर दी गईं हैं। खबर है कि चितवन जिले में प्रदर्शनकारियों ने रात को जिला प्रशासन कार्यालय और चुनाव कार्यालय में आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी की बुधवार सुबह तक इसे नहीं बुझाया जा सका। पुलिस के अनुसार, जिला अदालत और सरकारी वकीलों के ऑफिस में भी आग लगाई गई, जिससे कई कागजात नष्ट हो गए। भारतपुर और दूसरे क्षेत्रों में नगरपालिका और वार्ड कार्यालयों पर भी हमला हुआ है। नेपाली कांग्रेस, यूएमएल और माओवादी सेंटर के कार्यालयों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।

सेना ने काठमांडू सहित प्रमुख शहरों में सुबह से गश्त शुरू कर दी है। सेना ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से प्रदर्शन न करने और शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रमुख ने नेपाल में चल रहे प्रदर्शनों पर चिंता जताई है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया। गुटेरेस ने अधिकारियों से मानवाधिकार कानूनों का पालन करने और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने, जीवन और संपत्ति का सम्मान करने की अपील की।

नेपाल की सेना ने प्रधानमंत्री कार्यालय यानी सिंहदरबार और सरकार के मुख्य सचिवालय भवन पर कब्जा कर लिया। यहां प्रदर्शनकारियों ने इमारतों में आग लगा दी थी। सेना ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया है। इसके अलावा पशुपतिनाथ मंदिर के दरवाजों को तोड़ने की कोशिश करने वाले प्रदर्शनकारियों को भी सेना ने रोका है।

नेपाल में मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों के बाद सेना ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के मुताबिक प्रदर्शनों के कारण नेपाल के सभी हवाईअड्डे बुधवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। बढ़ती अशांति के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई थीं। उड़ानें रोक दिए जाने से सैकड़ों यात्री नेपाल और विदेशों में फंस गए हैं। वहीं, एयर इंडिया ने दिल्ली-काठमांडू के बीच चलने वाली अपनी छह में से चार उड़ानें रद्द कर दीं। इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने भी अपनी उड़ानें रद्द कीं।

ShareTweetSend
Previous Post

बिजनौर में 2020 में हुए जानलेवा हमले के मामले में सपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायालय ने भेजा जेल

Next Post

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज; कहा- तानाशाही कर रहा है चुनाव आयोग, वोट चोरी के हैं ब्लैक एंड व्हाइट सबूत

Next Post
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज; कहा- तानाशाही कर रहा है चुनाव आयोग, वोट चोरी के हैं ब्लैक एंड व्हाइट सबूत

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज; कहा- तानाशाही कर रहा है चुनाव आयोग, वोट चोरी के हैं ब्लैक एंड व्हाइट सबूत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

पति सोते समय करता है घिनौना काम, नशे की गोलियां खिलाने के बाद…चुपके से थाने पहुंची पत्नी; सुनाई आपबीती, जाने

मुजफ्फरनगर में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, फिर पति ने किया ये बड़ा काम , जाने

1 year ago
मुज़फ्फरनगर: निरगाजनी झाल पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आवागमन बंद, भाकियू अराजनैतिक ने किया धरना प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर: निरगाजनी झाल पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आवागमन बंद, भाकियू अराजनैतिक ने किया धरना प्रदर्शन

6 months ago
सहारनपुर: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम

सहारनपुर: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम

1 year ago
मुजफ्फरनगर में कल से अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन दौड़ेंगे गौतमबुद्धनगर व शामली के युवा, जानें पूरा शेड्यूल

मुजफ्फरनगर में कल से अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन दौड़ेंगे गौतमबुद्धनगर व शामली के युवा, जानें पूरा शेड्यूल

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In