मुज़फ्फरनगर। जिले में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न तहसीलों पर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जानसठ तहसील में जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं सदर तहसील में उपजिलाधिकारी (SDM) निकिता शर्मा और सीओ नई मंडी रूपाली राय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि समाधान दिवस में मुख्य रूप से राजस्व, चकबंदी, बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें और पुलिस से संबंधित छोटे-मोटे विवादों से जुड़े मामले सामने आए। कुछ मामलों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों की टीमें मौके पर भेजी गईं।
सीओ रूपाली राय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें आए हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जा रही है और संबंधित विभागों को निर्देशित कर समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।










Discussion about this post