मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों द्वारा एक दलित युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मखियाली के जंगलों में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित की पहचान शेरनगर गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। वह प्रमोद का बेटा है। उपद्रवी युवकों ने अभिषेक को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। आरोपियों ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो जारी किया है।
पीड़ित अभिषेक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। सीओ सिटी रूपाली राय ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पीड़ित से तहरीर ले ली गई है। वीडियो के आधार पर आरोपी दबंगों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।










Discussion about this post