बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को शारदा नदी में फेंककर हत्या महज कुछ बीघे जमीन और हत्या की चश्मदीद होने की वजह से कर दी। भाई की हत्या के बाद भाभी को पत्नी बना लिया था। वह चाहता था कि भाई की हत्या में पत्नी गवाही न दे। आरोपी पुलिस को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 14 अगस्त को हुई घटना का खुलासा पुलिस ने किया तो आरोपी ने निर्ममता की सारी हदें तोड़ने की जानकारी मिली। सच सामने आ गया है।
दरअसल थाना मोतीपुर पुलिस को रमपता पत्नी राम कैलाश निवासी चौधरीगांव थाना मोतीपुर ने सूचना दी कि उसकी बेटी सुमन और सुमन की तीन बेटियों नन्दिनी(11) अंशिका(6) लाडो(3) को उसका पति अनिरुद्ध लेकर चला गया है। वह उसकी हत्या कर सकता है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और अनिरुद्ध को पकड़ा। उसने कबूलनामा में कहा कि दोस्त के साथ मिलकर चारों को शारदा नदी में फेंक दिया है।
इस हत्याकांड के पीछे पुलिस को जो जानकारी मिली उसके तहत वर्ष 2018 में आरोपी ने अपने बड़े भाई संतोष की हत्या करवा दी थी। उस हत्याकांड में भाभी सुमन चश्मदीद गवाह थी। जेल से छूटने के बाद अनिरुद्ध अपनी भाभी पर दबाव डालकर पति की तरह रहने लगा और उससे दो बेटियां भी पैदा हुई। पुलिस का भी कहना है कि विधवा भाभी को डरा धमकाकर उसके साथ पति की तरह रहता था। अनिरुद्ध भाभी से बनी पत्नी समुन पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा था। उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसे लेकर दोनों में विवाद भी होता था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी।
अनिरुद्ध चौधरी गांव पहुंचा और वहां से अपानी पत्नी और तीनों बेटियों को लेकर चला आया। मिहींपुरवा कस्बे से वह लखीमपुर के लिए निकला वहीं शारदा नदी पुलिस से चारों को फेंक दिया। झाड़ियों में बच्चियों और पत्नी के कपड़े बरामद हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि उसके कबूलनामे के आधार पर कुछ इलेक्ट्रानिक सुबूत भी हाथ लगे हैं जिससे चारों के कत्ल की पुष्टि हो रही है। लाशें अभी नहीं मिल सकी है उसकी तलाश की जा जा रही है। साथी अभियुक्त का नाम व पता पुलिस को आरोपी ने बताया है उस आधार पर छोपेमारी की जा रही है। उसे जल्द की पकड़ा जाएगा।











Discussion about this post