मेरठ। यूपी में मेरठ के रहने वाले जिम ट्रेनर ने ताऊ की बेटी से शादी के तीन दिन बाद ही गाजियाबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर प्रेमिका के साथ बनाई गई वीडियो और एक मैसेज पोस्ट किया। यह पोस्ट वायरल होते ही परिजनों और जानने वालों के बीच हड़कंप मच गया। युवक के सुसाइड का पता लगते ही आननफानन में परिजन गाजियाबाद पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहां से शव लेकर रविवार शाम परिजन मवाना स्थित घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
मवाना के एक मोहल्ला निवासी पुनीत लंबे समय से जिम ट्रेनर का काम कर रहा था। कुछ समय पहले वह गाजियाबाद जाकर रहने लगा था। युवक के पिता भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। पहले युवक मेरठ में अपना जिम चलाता था। कुछ माह पहले ही वह गाजियाबाद में बॉडीगार्ड का काम करने लगा था। इस दौरान उसका अपने ही ताऊ की बेटी से प्यार हो गया था।
दोनों ने तीन दिन पहले ही शादी की थी। शादी के तीन दिन बाद ही उसने गाजियाबाद में जिस कमरे में किराए पर रहता था उसी में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में युवक ने सुसाइड का कारण भी बताया है। युवके के अनुसार ताऊ की बेटी से ही शादी के बाद से वह समाज और परिवार के सामने शर्मिंदा महसूस कर रहा था। इसी के बोझ तले इतना दब गया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मैं मरूंगा तो सिर्फ तेरे लिए…
मौत से कुछ घंटे पहले युवक ने दो वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में वह कह रहा है कि अपनी पत्नी का नाम लेते हुए कहता है कि मुझे माफ कर देना। मैंने तुझसे वादा किया था कि मैं मरूंगा तो सिर्फ तेरे लिए मरूंगा। आज वो टाइम आ चुका है। मैं अपना वादा पूरा कर रहा हूं। मैं अपने मां-बाप और ताऊ-ताई से नजर नहीं मिल पा रहा हूं। मैं परिवार की निगाह में गिर चुका हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।
दूसरे वीडियो में बोला- मैं अपने मां-बाप की नजरों में गिर गया
युवक ने दूसरे वीडियो में रोते हुए कहा कि मैं आज आखिरी बार राम-राम बोल रहा हूं। मैं अपने ताऊ-ताई को मां-बाप से भी ज्यादा मानता था। मैं आज उनसे निगाह भी नहीं मिला सकता। मुझे माफ कर दो। हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। मेरी मां का ध्यान रखना। आज मैं आखिरी बार राम-राम कर रहा हूं। कहा कि अगर किसी का भी दिल दुखाया हो तो मुझे माफ कर देना। मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है।











Discussion about this post