मोरना। बेलड़ा गंग नहर किनारे स्थित राष्ट्रीय स्वयं संघ के अल्पसंख्यक वर्ग के प्रदेश संयोजक इरम अली जैदी के बारात घर मे घुसे बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना लिया और वहां रखे लाखों के कीमती सामान को ले गये। घटना को लेकर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर डॉग स्कवायड व फॉरेनसिक टीम तथा सीसीटीवी कैमरो की सहायता से घटना की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी ईरम अली जैदी ने गांव के निकट ही कांवड़ मार्ग पर राजमहल बैंकट हॉल बनाया हुआ है। बेलडा निवासी अब्दुल करीम वहां चौकीदारी करता है। शनिवार की देर रात दो बदमाश बैंकेट हॉल में घुस गए और हथियारो के बल पर अब्दुल करीम को रस्सी से बांध दिया। अब्दुल करीम ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने तलाशी के दौरान उससे दस हजार रुपए छीन लिये और उससे सीसीटीवी कैमरे की की डीवीआर के बारे में पूछताछ की।
बदमाशो ने बैंकट हॉल में रखे दो जेनरेटर को तोड़कर कीमती सामान को चोरी कर लिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गये। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने किसी तरह अपने आप को बंधनमुक्त किया और घटना की सूचना अपने बेटे आशु को दी। आशु द्वारा बैंकट हॉल के मालिक ईरम अली को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद ईरम अली की सूचना पर आनन फानन में भोपा पुलिस डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी इरम अली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भोपा क्षेत्र मे आपराधिक घटनाओ का सिलसिला लगातार जारी है। लूट, चोरी, डकैती, हत्या महिला व बाल अपराध की क्षेत्र मे बाढ़ आई हुई है। हाल के दिनों मे जेनरेटर का सामान चोरी करने की यह तीसरी घटना है। भोपा मे इलेक्टरीशन सजावट की दुकान सहित संघ पदाधिकारी के सर्विस स्टेशन व अब इरम अली के बैंकट हॉल मे हुई जेनरेटर के सामान की चोरी की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं।










Discussion about this post