मुजफ्फरनगर। शहर के बाग जानकी दास इलाके में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहाँ गैस गीजर से निकली जहरीली गैस ने एक महिला की जान ले ली। हौजरी व्यापारी गौरव बंसल की पत्नी वर्षा (37) सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं, जहाँ गैस गीजर लगा हुआ था। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा। उन्हें वर्षा बेहोश मिलीं।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत-
परिजनों ने तत्काल वर्षा को डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
कैसे खतरनाक हो सकती है कार्बन मोनोऑक्साइड?
जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर योगेंद्र तिरखा ने इस तरह के हादसों की वजह बताई। उन्होंने कहा कि बंद जगह पर गैस गीजर चलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड नाम की जहरीली गैस बनती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है।
अपर्याप्त वेंटिलेशन: बिना हवादार बाथरूम में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो जाती है, जो बिना रंग और गंध की होती है।
लक्षण: इस गैस के संपर्क में आने पर सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और बेहोशी होती है। लंबे समय तक गैस के संपर्क में रहने से मौत भी हो सकती है।
सावधानी: विशेषज्ञों की सलाह है कि गैस सिलेंडर को बाथरूम से बाहर रखें और गैस गीजर का इस्तेमाल करते समय हवा के आने-जाने का पर्याप्त इंतजाम हो।










Discussion about this post