उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की आहट सुनाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं जोर पकड़ेंगी, जिससे पश्चिमी यूपी में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि, रविवार को पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।
कानपुर रहा सबसे ठंडा-
सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद है।
इससे पहले शनिवार को कानपुर शहर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं इटावा में पारा 8 डिग्री और बरेली में 9 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
कोहरे की भी दस्तक-
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। सोमवार को तराई समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे का अनुभव हो सकता है।











Discussion about this post