मुजफ्फरनगर। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए राजकुमार को खतौली का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, मोनालिसा जौहरी को बुढ़ाना की कमान सौंपी गई है। यह प्रशासनिक बदलाव क्षेत्रीय जरूरतों और बेहतर सुचारु व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
नई तैनाती के बाद दोनों अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने इलाकों में जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि राजकुमार और मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में संबंधित तहसीलों में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य जनपद के प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाना है ताकि जनता को बेहतर सेवा मिल सके और क्षेत्रीय विकास योजनाएं समय से लागू हों। दोनों अधिकारियों को जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक सुधारों में तेजी लाने को भी कहा गया है।










Discussion about this post