मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने अवैध शस्त्र तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के पास से आठ पिस्टल, तीन तमंचे, चार जिन्दा कारतूस, दो कारें, एक मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों के निवासी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2025 को खालापार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियारों की तस्करी के लिए शामली रोड पर इकट्ठा हो रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रोबिन, रोहित, अभय, विशाल, विशु, कर्ण, कबीर, विवेक, प्रमोद, जितेंद्र और उजैफा शामिल हैं। सभी अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे और इन हथियारों को विभिन्न ग्राहकों को बेचने के लिए लाए थे।
पुलिस द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि अभियुक्तों के खिलाफ थाना खालापार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है कि इन हथियारों को कहां से लाया गया और किसे बेचा गया।
इस कार्रवाई में पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना खालापार पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।











Discussion about this post