गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव से होकर बहने वाली कर्मनाशा नदी में दो सगे भाई डूब गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। परिजन चीखते-चिल्लाते रहे। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रहमान और उसका छोटा भाई अरमान नदी में स्नान करने गए थे। जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। हालांकि दोनों को डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर नदी से बाहर निकाला और आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक भाई को बचाने में दूसरे की भी जान चली गई।
उधर, घटना के बाद परिवार में चीख- पुकार मच गई। महिलाओं का रोना- बिलखना देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। सभी की जुबान पर केवल एक ही बात थी कि काश दोनों भाई एक साथ नहाने नहीं गए होते।











Discussion about this post