मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक दुखद सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना तब हुई जब एक नील गाय अचानक सड़क पार करते हुए स्कूटी से टकरा गई।
मृतक की पहचान चरथावल क्षेत्र निवासी जुनैद के रूप में हुई है। जुनैद अपने साथी नाहिद के साथ स्कूटी पर सवार होकर बिरालसी गांव से गुजर रहा था। जंगल से निकलकर तेजी से आई नील गाय के अचानक टकराने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में जुनैद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।










Discussion about this post