मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ढाई वर्षीय मासूम केशव सैनी स्कूली वैन की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही रोजाना की तरह बच्चों को स्कूल लेने स्कूली वैन गांव में पहुंची, उसी दौरान केशव खेलते-खेलते वैन के सामने आ गया। चालक की नजर से ओझल होने के कारण मासूम वैन की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका मातम में डूब गया।
बताया जा रहा है कि हादसे का पूरा सीसीटीवी फुटेज पास लगे कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मौके पर पहुंची बुढाना कोतवाली पुलिस ने स्कूली वैन चालक को हिरासत में लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्कूली वाहनों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।










Discussion about this post