मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक के कल्लरपुर कछौली गांव में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में आगामी 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक भव्य भैरवाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 10 नवम्बर को निकलने वाली श्री महाकाल भैरव बाबा की विशाल शोभायात्रा होगी।
भव्य शोभायात्रा का रूट और आकर्षण-
मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी ने मंदिर परिसर में बैठक करते हुए शोभायात्रा की तैयारियों की जानकारी दी।
प्रारंभिक स्थल: शोभायात्रा श्रीबाला जी धाम, नई मंडी से शुरू होगी।
आकर्षण- यात्रा में 5 बैंड, 11 झांकियां, एक डीजे, कीर्तन मंडल, ढोल नगाड़े और भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहेगा। बाबा के रथ पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की जाएगी।
मार्ग: यह यात्रा नई मंडी, बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार, गौशालारोड, भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हॉल रोड, शिव चौक, रुड़की रोड से होते हुए शाहबुद्दीनपुरा और मिमलाना गांव से गुजरकर कल्लरपुर कछौली स्थित सिद्धपीठ मंदिर में पहुंचेगी।
चार दिवसीय महोत्सव का कार्यक्रम-
भैरवाष्टमी महोत्सव के तहत कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे-
दिनांक कार्यक्रम-
10 नवम्बर श्रीमहाकाल भैरव बाबा की भव्य शोभायात्रा।
11 नवम्बर झंडा पूजन, वेदी पूजन, श्रीगणेश पूजन और शनिदेव पूजन आदि विधि-विधान से होंगे।
12 नवम्बर (भैरवाष्टमी) मां वैष्णो देवी पूजन, श्री काल भैरव बाबा की विशेष पूजा, रात्रि 8 बजे विशाल जागरण।
रात्रि 12 बजे बाबा का रूद्राभिषेक, जिसके बाद विशाल यज्ञ और महाआरती होगी।
इस महोत्सव में रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, जयवीर सिंह सहित अनेक भक्तगण सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।










Discussion about this post