नागपुर : नागपुर में इप्पा गैंग के सरगना की पत्नी की मौत के बाद अंडवर्ल्ड में खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक डॉन की पत्नी की अचानक मौत हो गई। गैंग के ही एक अन्य गैंगस्टर के साथ उसके अवैध संबध थे। इसी को लेकर इप्पै गैंग में दरार आ गई और अब 40 से ज्यादा गुंडे अरशद टोपी को मारने के लिए शहर में घूम रहे हैं। कभी गैंगस्टर और अरशद टोपी दोस्त हुआ करते थे। वह गैंगस्टर के इशारे पर काम करता था। वहीं बीच में उसे बॉस की पत्नी से ही प्यार हो गया। दोनों का रोमांस चलने लगा। तभी अरशद टोपी ने गैंग से रिश्ते तोड़ लिए और वह गैंगस्टर की पत्नी को अपने साथ ही रखना चाहता था।
रिपोर्ट के मुताबिक अरशद टोपी और उसके बॉस की पत्नी एक दिन रोमांटिग ड्राइव पर निकले थे। वे बाइक से जा रहे थे तभी एक जेसीबी ने ठोकर मार दी। अब इप्पा गैंग का कहना है कि टोपी ने बॉस की पत्नी की हत्या की है और वह अब ऐक्सिडेंट की कहानी बना रहा है। नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि कोराडी माता मंदिर के पीछे जेसीबी ने टोपी की बाइक को टक्कर मारी थी। टोपी को थोड़ी ही चोट आई थी लेकिन महिला बुरी तरह घायल हो गई।
इसके बाद टोपी महिला को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा जहां इलाज से इनकार कर दिया गया। इसके बाद वह कामपटी के अस्पताल गया जहां प्रशासन ने भर्ती लेने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद उसने किसी ऐंबुलेंस ड्राइवर को पैसे देकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया कि टोपी महिला के साथ था। महिला की मौत की खबर फैलने के बाद इप्पा गैंग ने टोपी को धोखेबाज बताकर जान लेने का फैसला किया।
जानकारी के मुताबिक इप्पा गैंग के 40 गुर्गे अब टोपी को मारने के लिए ढूंढ रहे हैं। शुक्रवार को टोपी पारदी में डिप्टी पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पर पहुंचा। इसके बाद उसे करोडी पुलिस स्टेशन भेजा गया और उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि अब तक यही पता चला है कि महिला की ऐक्सिडेंट में मौत हुई थी। हत्या का कोई भी सबूत नहीं मिला है। माफिया किंग ने टोपी से बदला लेने के लिए की अन्य शहरों के गैंगों से भी संपर्क किया है। वहीं शहर के सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है।











Discussion about this post