मेरठ। टीपी नगर थाना पुलिस ने चलती ट्रेन से मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 मई को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि उसका आईफोन 14 प्लस दो अज्ञात बदमाशों ने छीन लिया है। टीपी नगर थाना पुलिस ने वादी गौरव पाठक पुत्र लोकेश पाठक निवासी परतापुर मेरठ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
थाना टीपीनगर पुलिस ने इस सम्बन्ध में नितिन पुत्र रामभूल निवासी चांदना चौक शिवपुरम थाना टीपीनगर मेरठ उम्र 21 वर्ष और ललित पुत्र तेजपाल निवासी जुगला मन्दिर के पास नई बस्ती थाना टीपीनगर मेरठ उम्र 20 वर्ष को नवीन मंडी के पीछे वाले रास्ते से शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आईफोन 14 प्लस व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।










Discussion about this post