बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों से टायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने निवाड़ा गांव के पास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
मामला 21 मार्च का है, जब अपराधियों ने एक ईंट भट्टे पर खड़े ट्रक से तीन टायर चुरा लिए। भट्टा मुनीम सुशील तिवारी ने 22 मार्च को इस संबंध में शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने गिरोह के चारों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शहजाद, आकिब, मेहताब और सलमान के रूप में हुई है। सभी पुराना कस्बा बागपत के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के तीन टायर, एक जैक और एक लोहे की रॉड बरामद की है।
शहर कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश कर रही है।











Discussion about this post