मुजफ्फरनगर। बुढाना थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज में फीस से जुड़ी समस्या के कारण छात्र उज्जलव राणा ने 08 नवंबर 2025 को आत्मघाती प्रयास किया। उपचार के दौरान 09 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना बुढाना में मामला दर्ज किया गया। आज नामजद आरोपी संजीव सिंह, निवासी भमोरी थाना सरधना, मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।










Discussion about this post