मुजफ्फरनगर। चर्चित पटौली फर्जी गोलीकांड की जांच को लेकर बुधवार तड़के पुलिस ने बेहड़ा गांव में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला संगठन मंत्री एवं पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र उर्फ बिट्टू राठी के आवास पर भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में अफरातफरी मच गई।
पुलिस द्वारा पुष्पेन्द्र राठी की गिरफ्तारी के प्रयास की सूचना पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तत्काल भोपा थाना का घेराव कर दिया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू नेताओं ने पुलिस पर भ्रष्टाचार और निर्दोषों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाए।
दरअसल क्षेत्र के गांव पटौली के चर्चित फर्जी गोलीकांड के मामले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारी पुष्पेन्द्र उर्फ बिट्टू राठी के आवास पर बुधवार अलसुबह भारी संख्या में पुलिस बल ने बेहड़ा गांव में दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस दबिश की सूचना मिलते ही भाकियू में आक्रोश फैल गया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। लगभग चार घंटे चले इस धरने में जिले भर के सभी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू नेताओं ने पुलिस पर भ्रष्टाचार और फर्जी मुकदमे दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाए। धरना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पटौली कांड की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि जिला संगठन मंत्री पुष्पेन्द्र राठी उर्फ बिट्टू प्रधान के खिलाफ भोपा पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था, जिस पर संगठन ने विरोध जताते हुए थाने पर प्रदर्शन किया।
थाना प्रभारी का कहना है कि पटौली गोलीकांड की जांच चल रही है और उसी के तहत पूछताछ के लिए पुष्पेन्द्र राठी के मकान पर पुलिस गई थी। धरने की अध्यक्षता हरवीर सिंह ने की, संचालन अशोक तथा ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी ने किया। इस दौरान एनसीआर अध्यक्ष कपिल सोम, जितेंद्र बालियान, मोनू चौधरी, हैप्पी बालियान, अंकुश प्रधान, अहसान त्यागी, राघव कुमार, योगेश बालियान, योगेश शर्मा (प्रदेश महासचिव), हरिओम त्यागी, विकास चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंटू प्रधान, गुलमेर बाजवा, श्यामपाल चौधरी, मानसिंह, संजय कुमार, अफसर कुरैशी, आमिर सुल्तान, कृष्ण, शिव कुमार, यशपाल, जुल्फिकार, आस मोहम्मद और हवा सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Discussion about this post