लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएँ 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ ही केंद्रों के निर्धारण की रूपरेखा भी जारी कर दी गई है। डीआईओएस ने 10 नवंबर तक स्कूल की सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश जारी किए हैं।
केंद्र निर्धारण के पहले चरण में काम शुरू हो गया है। 10 नवंबर तक सभी प्रधानाचार्य स्कूल की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करेंगे। 17 नवंबर तक डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति अपलोड की गई मूलभूत सूचनाओं और जियो लोकेशन का भौतिक सत्यापन करेगी।
24 नवंबर तक सत्यापन के बाद समिति की आख्या को डीआइओएस के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड किया जाएगा। 27 नवंबर तक केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। चार दिसंबर तक निर्धारित केंद्रों की सूची पर आपत्तियां ली जाएगी। 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 30 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम रूप से केंद्रों की सूची आनलाइन अपलोड कर दी जाएगी।










Discussion about this post