हापुड़। ढाबे पर गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने आए ब्वॉयफ्रेंड को कार ने कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों की पहली मुलाकात थी। सड़क हादसा हापुड़ के एनएच-09 पर बने राजा जी ढाबे पर हुआ।
बुलंदशहर के फरादपुर गांव के अजीतपाल की प्रेमिका आकांक्षा का बर्थडे था। अजीतपाल ने आकांक्षा के बर्थडे को मनाने का प्लान बनाया। दोनों पहली बार मिलने वाला थे। ऐसे में राजा जी ढाबे पर बर्थडे मनाने का प्लान बन गया। दोनों में से किसी को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि पहली मुलाकात ही आखिरी मुलाकात में बदल जाएगी।
सोमवार रात को दोनों ने ढाबे के अंदर केक काटा। उसके बाद खाना खाकर वह बाहर आकर बैठ गए, जहां एक-दूसरे से बातें करने लगे। अपने भविष्य सपने संजोने लगे, लेकिन एक तेज रफ्तार कार ने एक पल में सब छीन लिया।
करीब रात सवा दस बजे एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में ढाबे की सीढ़ियां चढ़कर दोनों को रौंदती हुई आगे निकल गई। आकांक्षा तो बच गई, लेकिन अजीतपाल बुरी तरह घायल हो गई। वह खून से लथपथ था। उसने तड़प तड़पकर आकांक्षा के सामने दम तोड़ दिया। हंसी-ठिठोली चीखों में बदल गई।
लोगों ने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी। वह अचानक से ढाबे की सीढ़ियां चढ़ते हुए दोनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। आंकाक्षा अपने प्रेमी के पास ही खड़ी थी। वह काफी रो रही थी। उसकी चीखें अभी भी कानों में गूंज रही हैं।
आकांक्षा वारदात के बाद किसी से कुछ भी कहने या सुनने लायक नहीं थी। वह सदमे में थी। ऐसे में पुलिस और ढाबा मालिक ने उसके परिजनों को कॉल किया, लेकिन वह रातभर नहीं आए। आकांक्षा ऐसे ही अकेले थाने में बैठी रही। मंगलवार की दोपहर थाने आकर वह आकांक्षा को लेकर घर गए।
उमरवा सिंह ने जानकारी दी कि अजीतपाल इकलौता बेटा था। मेरी तीन बेटियां हैं, जिनमें सीमा व प्रियंका की शादी हो चुकी है। सोनम अभी पढ़ाई कर रही है। उसकी मौत से परिवार टूट गया है।
उमराव सिंह ने बताया कि हमने खुद से छानबीन की, जिसमें पता चला कि कार में बुलंदशहर के हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगेरूआ नैथला अकरम उसका बेटा फेज उर्फ कैफ और दोस्त जिशान बैठे थे। इन तीनों ने ही मेरे बेटे को मारा है। हमने तहरीर दे दी है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।











Discussion about this post