लखनऊ : पिछले 2 दिनों से उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. भीषण गर्मी का कहर झेलने के बाद बरसात ने यूपी के लोगों को सुकून दिया है. प्री मॉनसूनी बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और लू से भी यूपी वालों को मुक्ति मिली है. इसी बीच मौसम विभाग यानी आईएमडी ने यूपी के मौसम और यूपी में बारिश को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है.
मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अब कभी भी मॉनसून एक्टिव हो सकता है. यूपी में मॉनसून 19 जून के बाद कभी भी पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है. इस दौरान यूपी में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.
आईएमडी यानी मौसम विभाग ने आज यानी 18 जून के दिन यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज यूपी में 13 जिलों में भारी बारिश पड़ने के पूरे आसार हैं. इसी के साथ मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाएं और आंधी-बादल गरजने का भी अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने जिन जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है, उनमें देवरिया, बलरामपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, श्रावस्ती, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, चंदौली, बलिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलिया और गाजीपुर शामिल हैं.
मौसम विभाग ने यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, गोंडा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इसी के साथ जिन जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, उनमें कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, बिजनौर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, महोबा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, कौशाम्बी, बहराइच, सीतापुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर जिले शमिल हैं.
मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही मॉनसून पूर्वी यूपी में एंट्री करेगा और एक्टिव हो जाएगा. मॉनसून के दौरान मौसम विभाग ने यूपी में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि लखनऊ-कानपुर में 23 जून के दिन आ जाएगा और आगरा-बरेली में मॉनसून 27 और 24 जून के दिन आ जाएगा.










Discussion about this post