बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के एक गाँव के कक्षा छह के छात्रा को अपने से सात साल बड़ी लड़की से प्यार कर उससे शादी कर ली। यह छात्र 9 जुलाई को लापता हो गया था। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसे हरियाणा में एक लड़की के कमरे से बरामद किया।
पूछताछ करने पर किशोरी व युवती ने समलैंगिग विवाह की बात स्वीकार की है। पुलिस ने छात्रा को बहला फुसलाकर अगवा करने के आरोप में युवती को जेल भेज दिया है। छात्रा के लापता होने पर पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की। पुलिस को छात्रा की लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम जिले के शिवाजीनगर में मिली। पुलिस को 11 जुलाई को छात्रा एक युवती के साथ मिली। पुलिस दोनों को लेकर हरियाणा से अलापुर थाने आई।
यहां दोनों से पूछताछ की गई। इस पर दोनों ने जो राज उगले, उसे सुनकर पुलिस व परिजन हैरान रह गए। युवती ने अपना नाम रचना उर्फ अभि (22) बताया। वह भरतपुर, राजस्थान की है।
युवती व किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोनों इंस्टाग्राम चलाती थीं। उसी के माध्यम से दोनों की दोस्ती हो गई थी। इससे दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगीं। दोनों के बीच प्यार हो गया।
दोनों ने एक दूसरे से समलैंगिक रिश्ता अपनाने व शादी करने की ठानी। रचना नौ जुलाई को अलापुर के सखानू कस्बा आई। उसने छात्रा को बुलाया लिया। यहां से दोनों हरियाणा पहुंचीं। जहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।
रचना ने बताया कि वह पति बनी, जबकि छात्रा उसकी पत्नी। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात में दर्ज रिपोर्ट में रचना का शामिल किया। उस पर नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लिखापढ़ी में लाया गया।
कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, छात्रा को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। अलापुर एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार महीने में पनपा प्यार भरतपुर जिले की रहने वाली रचना हरियाणा के गुरूग्राम में एक कंपनी में नौकरी करती है। रचना से सात साल छोटी छात्रा कक्षा छह में पढ़ती है। रचना ने बताया कि चार महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान छात्रा से हुई। दोनों ने एक दूसरे को समझा और परखा।
इससे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इंस्टाग्राम के बाद वह मोबाइल पर एक दूसरे से बातचीत करने लगी थीं। इसी बातचीत की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दोनों तलाश में कामयाबी मिल सकी।











Discussion about this post