फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के टूंडला में दशहरे के मौके पर दूध-जलेबी खाने से पूरा परिवार बीमार होकर बेहोश हो गया। सुबह युवक ने अपने चाचा को हालत बिगड़ने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चाचा ने सभी को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां परिवार के मुखिया की मौत हो गई, अन्य परिजनों का इलाज चल रहा है।
मामला थाना टूंडला के हाईवे के निकट बन्ना रोड, जैन एन्ड संस कोल्डस्टोरेज के निकट का है। गांव मोहम्मदाबाद निवासी सत्यपाल यादव 47 ने अपने खेत पर ही मकान बना लिया है। बृस्पतिवार रात्रि को परिवार के सभी ने गों ने खाना खाने के बाद दूध जलेबी खाई थी तथा सो गए थे।
शुक्रवार सुबह सात बजे करीब पुत्र बंटी ने अपनी व परिवार की हालत देखी तो वह घबरा गया। उसने तत्काल गांव में रह रहे अपने चाचा विश्वनाथ यादव को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चाचा विश्वनाथ परिवार की हालत बेहद ख़राब देख आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए।
बीमार परिजनों को प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया। उपचार के दौरान सत्यपाल यादव की मौत हो गई। वहीं अस्पताल में पिता साहब सिंह यादव 75, पत्नी उर्मिला 45, बेटी सिमरन 23 और बेटा बंटी 25 का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक सत्यपाल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आगरा जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि घटना कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post