Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी : प्रशिक्षु महिला सिपाही ने दी जान… सात महीने बाद मिलनी थी पोस्टिंग; इसलिए उठाया खौफनाक कदम

प्रशिक्षु महिला आरक्षी को एटा का ही एक युवक परेशान कर रहा था और नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर प्रशिक्षु आरक्षी ने मौत को गले लगा लिया।

admin by admin
July 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
यूपी :   प्रशिक्षु महिला सिपाही ने दी जान… सात महीने बाद मिलनी थी पोस्टिंग; इसलिए उठाया खौफनाक कदम
0
SHARES
336
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 एटा  : पुलिस में भर्ती होने के बाद रानू की ट्रेनिंग चल रही थी। उसने आत्मघाती कदम उठाया। रानू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

एटा के जलेसर की रहने वाली रानू जादौन (23) ने पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग के दौरान कन्नौज में खुदकुशी कर ली। खबर मिलते ही परिजन भौचक रह गए। खबर मिलने पर परिवार के सभी सदस्य कन्नौज को रवाना हो गए।

कस्बे के इसौली चौराहे पर रहने वाले श्यामवीर सिंह मूलरूप से क्षेत्र के गांव सलूकागढ़ी के निवासी हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए वह गांव से जलेसर आकर रहने लगे थे। उनके दो पुत्री राधा और रानू एवं एक पुत्र है। परिजन ने बताया रानू पढ़ने में तेज थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पुलिस कांस्टेबल में चयन होने पर रानू ट्रेनिंग पर चली गई। वह घर से 17 जून को गई थी।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

यूपीएससी, आयकर विभाग और पुलिस में एसआई के लिए भी उसने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। असफल होने पर वह तनाव में थी। कन्नोज की रिजर्व पुलिस लाइन में दोपहर में प्रतिसार निरीक्षक के आवास के सामने बने छह मंजिला छात्रावास की पहली मंजिल पर बॉथरूम में प्रशिक्षु महिला सिपाही रानू जादौन का शव दुपट्टे से बने फंदे में लटकता मिला।

सुबह सात बजे वह अन्य सभी महिला आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण व परेड में शामिल होने गई थी। कुछ देर बाद तबीयत खराब होने की बात कहकर वह छात्रावास में कमरे में आ गई। दोपहर में लंच के समय उसकी रूममेट आरक्षी शिवानी जादौन जब कमरे पर पहुंची तो उसका शव टॉवेल हैंगर से लटका देख दंग रह गई। उसने इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक सुखवीर सिंह को दी।

सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, तिर्वा सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी और सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवा कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने रानू जादौन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजन भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

एसपी विनोद कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रशिक्षु महिला सिपाही द्वारा व्यक्तिगत कारणाें से आत्महत्या करने की बात सामने आई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है, इसके लिए उसके मोबाइल व कमरे से मिले कुछ प्रपत्रों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।

प्रशिक्षु सिपाही रानू जादौन ने रूममेट शिवानी को भाई का मोबाइल नंबर दिया था और उससे कहा था कि कोई बात हो तो मेरे भाई को फोन देना…शिवानी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। दरअसल, शिवानी भी जलेसर की रहने वाली है और दोनों एक साथ ही पुलिस में भर्ती हुईं थीं। छात्रावास के कमरे में भी वह साथ-साथ रहतीं थीं। शिवानी के मुताबिक पिछले तीन दिन से रानू तनाव में रहती थी और पूछने पर तबीयत खराब होने की बात कहती थी। 16 जुलाई को उसका प्रशिक्षण पूरा होना था। इसके बाद वह घर जाने की बात कह रही थी। उसे क्या पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

प्रशिक्षु महिला आरक्षी को एटा का ही एक युवक परेशान कर रहा था और नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर प्रशिक्षु आरक्षी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने आरक्षी के पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी : शादी शुदा पूजा यादव ने प्रेमी के लिए थाने में ही खा लिया जहर! ये कांड आपको कर देगा सन्न

Next Post

AI विमान हादसा: पायलट ने पूछा- ईंधन स्विच क्यों बंद किया? दूसरे का जवाब- नहीं किया; रिपोर्ट में कई खुलासे

Next Post
AI विमान हादसा: पायलट ने पूछा- ईंधन स्विच क्यों बंद किया? दूसरे का जवाब- नहीं किया; रिपोर्ट में कई खुलासे

AI विमान हादसा: पायलट ने पूछा- ईंधन स्विच क्यों बंद किया? दूसरे का जवाब- नहीं किया; रिपोर्ट में कई खुलासे

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

किंग कोहली का तूफानी शतक: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरी सेंचुरी, वनडे विश्व कप में दावा ठोंका

किंग कोहली का तूफानी शतक: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरी सेंचुरी, वनडे विश्व कप में दावा ठोंका

11 months ago
निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, कहा – अवेयरनेस, एक्सेस और एक्शन के मंत्र के साथ हर नागरिक पा सकता है अपना पैसा वापस

निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, कहा – अवेयरनेस, एक्सेस और एक्शन के मंत्र के साथ हर नागरिक पा सकता है अपना पैसा वापस

1 year ago
मेरठ: पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आठ साल से था फरार

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आठ साल से था फरार

2 years ago
मुजफ्फरनगर में युवक ने पत्नी से बलात्कार के आरोपी को गोली से उडाया, पत्नी के अश्लील फोटो दिखाकर बोला…

मुजफ्फरनगर में युवक ने पत्नी से बलात्कार के आरोपी को गोली से उडाया, पत्नी के अश्लील फोटो दिखाकर बोला…

4 years ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In