उत्तर प्रदेश में मौसम अब बदल रहा है। रविवार को तापमान में गिरावट महसूस की गई। उत्तरी और पश्चिमी यूपी में बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से लू का दौर खत्म होगा और पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसे मानसून की आहट बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गोरखपुर से होकर 18 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई प्री मानसूनी बारिश से तापमान में व्यापक गिरावट महसूस की गई है।
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से चल रही लू और उमस भरी गर्मी के प्रभाव में कमी शुरू हो गई है। 16 जून के बाद उमस भरी गर्मी से पूरी तरह से निजात मिलने की उम्मीद है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञान अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उत्तरी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हुई है। इसकी वजह से तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में भी बौछारें पड़ीं। रविवार को वाराणसी 43.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। दूसरे नंबर पर उरई रहा जहां का तापमान 42.6 डिग्री रहा।
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में मेघगर्जन के साथ ही वज्रपात अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेम आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।











Discussion about this post