लखनऊ : अचानक मौसम ने करवट बदली और मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई। हल्की बारिश ने पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना कर दिया। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
खासकर पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर और मेरठ जैसे जिलों में बारिश हुई। वहीं, लखनऊ, जौनपुर समेत करीब 10 जिलों में दिनभर बादल मंडराते रहे। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ा दिया। बारिश का यह दौर लोगों के लिए राहत भरा रहा। क्योंकि गर्मी की शुरुआत से पहले मौसम ने ठंडी हवा का तोहफा दिया।
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, शनिवार को यूपी के 35 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं। हालांकि 2 मार्च यानी रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया और मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई। हल्की फुहारों ने पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना कर दिया। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। खासकर पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं।
शुक्रवार को सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर और मेरठ जैसे जिलों में बारिश हुई। वहीं, लखनऊ और जौनपुर समेत करीब 10 जिलों में दिनभर बादल मंडराते रहे। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ा दिया। बारिश का यह दौर लोगों के लिए राहत भरा रहा। क्योंकि गर्मी की दस्तक से पहले ही मौसम ने ठंडी हवा का तोहफा दे दिया।
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, शनिवार को यूपी के 35 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं। हालांकि, 2 मार्च यानी रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।










Discussion about this post