नई दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाएगा, जहां 25 साल बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीम आपस में भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले ऐसी चर्चा है कि रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस फॉर्मेट को छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। इसको लेकर जब टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल से सवाल किया गया तो उन्होंने बिना हिचके इसका जवाब दिया।
शुभमन गिल से जब पूछा गया कि क्या टीम में इस चीज को लेकर कोई चर्चा हुई है, तो उन्होंने सीधे-सीधे इस बात को टाल दिया और कहा कि ऐसी कोई भी चर्चा टीम में नहीं हो रही है। फिलहाल हमलोग फाइनल जीतने के बारे में सोच रहे हैं। हमको नहीं लगता है कि रोहित भाई भी इसके बारे में कुछ सोच रहे हैं। दरअसल जून में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब फैंस उसी को जोड़कर यह अनुमान लगा रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित दोबारा ऐसा फैसला ले सकते हैं।











Discussion about this post