मुजफ्फरनगर : खालापार थाना पुलिस ने सोमवार को दबंग और हुड़दंगियों का इलाज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। ये वही आरोपी थे, जो खादरवाला इलाके में आतंक मचाते हुए न सिर्फ लोगों को तंग करते थे, बल्कि विरोध करने पर मारपीट तक कर दिया करते थे। लेकिन पुलिस की पकड़ में आते ही दबंगों की अक्ल ठिकाने आ गई। हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।
हाल ही में एक मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी युवकों को कुछ अन्य लोगों के साथ सड़क पर गाली-गलौज करते और मारपीट करते देखा गया था। इसके बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर धमकी दी। जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया। इस वीडियो ने पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद की और मामला तूल पकड़ गया।
आपको बता दें कि खादरवाला इलाके में इन आरोपियों का आतंक पूरे चर्म पर था। ये लोग पटाखों वाली बुलेट बाइक लेकर इलाके में घूमते थे और पटाखे छोड़कर माहौल में आतंक फैलाते थे। उनकी ये हरकतें स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई थीं। लोगों में भय का माहौल था और सभी पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद कर रहे थे।
पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की पहचान मुजम्मिल, अयान, मोहसीन और एक अन्य के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी आसपास के मोहल्लों के रहने वाले हैं। जैसे ही इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वे हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए और यह साबित कर दिया कि गिरफ्तारी के बाद ही उनकी अक्ल ठिकाने आ गई है।











Discussion about this post