मुजफ्फरनगर : जिले में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे उत्तरी रामपुरी में सड़क पर खेल रहे दो मासूमों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। 5 साल की शिवालि धीमान और 3 साल के शिरयांश धीमान को कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक दोनों बच्चे लहूलुहान हो चुके थे।
इलाके में इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बच्चों के खून से लाल हुई सड़क प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे सड़क पर खेल रहे थे, तभी आधा दर्जन कुत्तों का झुंड उन पर झपट पड़ा। स्थानीय निवासी संदीप ने बताया, “बच्चे रोज की तरह खेल रहे थे, लेकिन अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया। वे बच्चों को नोंचने लगे। शोर मचाने पर भी कुत्ते देर तक नहीं हटे।” घटना के बाद परिजन घबराए हुए हैं। दोनों बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।
आधिकारिक शिकायत नहीं आई है। अब जब हमें जानकारी मिली है, तो टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। अगर कुत्तों की समस्या पाई जाती है, तो उन्हें पकड़कर दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।
.











Discussion about this post