ऊन। ऊन में कान्हा गोशाला निर्माण में आई करोड़ों रुपये की धनराशि निकालने की शिकायत लोकायुक्त को भेजी गई थी। शिकायत की जांच करने के लिए सोमवार को सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में सयुंक्त टीम ऊन में कान्हा गोशाला पहुंची।
6 सदस्य टीम में शामिल अपर आयुक्त ,एडीएम संतोष कुमार सिंह ,एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार मृदुला दुबे, जेई ईश्वर चंद, ऊन पंचायत के नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने मौके पर जाकर जांच की। मौके पर अस्थाई गोशाला का बोर्ड और टीन शेड मिला।
पशुओं के नहाने के लिए होज बने मिले। नगर पंचायत के कर्मचारी, अधिशासी अधिकारी, तहसील के अधिकारियों से जानकारी ली। गोशाला की भूमि के बारे में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि भूमि अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है। गोशाला में 130 गोवंश हैं।
2.12 करोड रुपए की धनराशि 8 वर्ष पूर्व गोशाला निर्माण के लिए आई थी। खाते से धनराशि निकाल ली गई इस प्रकरण की पूर्व में भी जिलाधिकारी द्वारा जांच की गई। डीएम की संस्तुति पर खर्च करने पर रोक लगा दी गई थी। लोकायुक्त की शिकायत के बाद अपर आयुक्त जांच करने के लिए आए थे।











Discussion about this post