मुज़फ्फरनगर। केंद्र सरकार की ओर से आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया। इसके चलते मुजफ्फरनगर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल और मुस्लिम धर्मगुरु के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की और शांति बनाए रखने और आपसी सौहार्द से रहने की अपील की। डीएम-एसएसपी ने मीनाक्षी चौक और खालापार समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में संवेदनशीलता को देखते हुए आज संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त किया गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह नें बताया कि थाना बुढ़ाना इलाके में पुलिस की तीव्रता को चेक करने के लिए एक मॉक ड्रिल कराया जाएगा। अभी तक हम सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए हैं। यदि कोई भी असामाजिक तत्व जनपद का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ जल्दी एक्शन लिया जाएगा।
डीएम उमेश मिश्रा नें बताया कि आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए लगातार समय-समय पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पैदल गस्त करते रहते है। उसी के तहत आज भी पैदल मार्च किया गया है।
मुफ़्ती जुल्फिकार अली भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च में शामिल रहे। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वक्त संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया जा रहा है। उस पर जरूरी है कि मुस्लिम समाज के लोग भ्रमित ना हो,गलतफहमी का शिकार ना हो, और हमें हर हाल में अमनों-अमान को कायम रखना है। शांति बनाए रखें और जिला प्रशासन को सहयोग दें।










Discussion about this post