मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्र के आदेश पर प्रशासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को परिवहन विभाग, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने काकड़वाली और भोपा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर रेत, बजरी और लकड़ी से भरे दस ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया।
अभियान का नेतृत्व एआरटीओ सुशील कुमार और ककरौली थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने किया। कार्रवाई के दौरान सभी ओवरलोड ट्रकों के चालान काटे गए और उन्हें थाने में खड़ा कर सीज किया गया। खनन अधिकारी आशुतोष कुमार ने जानकारी दी कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और सीज किए गए वाहनों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
प्रशासन की इस सख्ती से ट्रक मालिकों और खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्यवाहियों से पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा दोनों को सुनिश्चित किया जाएगा।










Discussion about this post