हाथरस : हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश कुमार की गिरफ्तारी के बाद नये-नये खुलासे हो रहे हैं. हाथरस पुलिस की जांच में पता चला कि बागला डिग्री कॉलेज का चीफ प्रॉक्टर वहां की लड़कियों से पिछले छह साल से यौन शोषण कर रहा था. छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. प्रैक्टिल परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता था.
हाथरस पुलिस के मुताबिक, हैवान चीफ प्रॉक्टर रजनीश कुमार पीड़ित छात्राओं से ही उनकी सहेलियों को अपने हवस का शिकार बनाता था. पीड़ित छात्राओं के जरिए उनकी सहेलियों को बुलाता था और यौन शोषण करता था. आरोप है कि रेप के बाद जबरन गर्भनिरोधक दवा भी खिलाता था. कई बार जबरन घुमाने भी साथ ले जाता था. पुलिस ने चीफ प्रॉक्टर के यौन शोषण की शिकार 6 छात्राओं को चिह्नित कर लिया है.
पुलिस इन पीड़ित इन 6 छात्राओं के बयान दर्ज कर रही थी कि शनिवार को एक अन्य छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ शिकायत करने पहुंची. इसके बाद पुलिस ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर ली. अब तक चीफ प्रॉक्टर रजनीश कुमार के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि जब जांच शुरू की गई तो पीड़ित छात्राएं सामने नहीं आ रही थी.
अब जब जांच शुरू हो गई है तो पीड़ित अन्य छात्राएं भी चीफ प्रॉक्टर रजनीश की करतूत बता रही हैं. पुलिस ने रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस रजनीश कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है. पीड़ित छात्राओं का कहना है कि चीफ प्रॉक्टर नौकरी का भी लालच देकर यौन शोषण करता था. रजनीश कुमार अपने साथ दवा भी रखता था. रेप के बाद जबरन छात्राओं को खिला देता था.











Discussion about this post