Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: एयर इंडिया पायलट सभरवाल, क्रू मेंबर मैथिली का अंतिम संस्कार, बिलखकर रो पड़े पिता

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 की चालक दल की सदस्य मैथिली पाटिल का रायगढ़ जिले में अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, रिश्तेदार और मित्र उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

admin by admin
June 17, 2025
in देश
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: एयर  इंडिया पायलट सभरवाल, क्रू मेंबर मैथिली का अंतिम संस्कार, बिलखकर रो पड़े पिता
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद : अहमदाबाद में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए एर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का अंतिम संस्कार मंगलवार को मुंबई में किया गया। उनके शोकाकुल पिता अपने बेटे को अंतिम विदाई देते समय बिलख पड़े। वहीं, एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 की चालक दल की सदस्य मैथिली पाटिल का रायगढ़ जिले में अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, रिश्तेदार और मित्र उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

सुमित सभरवाल और मैथिली पाटिल दोनों के पार्थिव शरीर दुर्घटना के लगभग एक सप्ताह बाद आज दिन में अहमदाबाद से मुंबई लाए गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि सभरवाल का अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उपनगरीय चकला स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया। अधिकारी ने बताया कि 56 वर्षीय अनुभवी पायलट का अंतिम संस्कार करने के बाद उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे श्मशान घाट से चले गए।

इससे पहले सुबह सभरवाल का पार्थिव शरीर एक ताबूत में रखकर विमान से सुबह मुंबई हवाई अड्डे लाया गया। इसके बाद सभरवाल के परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर को पवई के जलवायु विहार स्थित उनके आवास ले गए। सभरवाल के कई मित्र और रिश्तेदार और स्थानीय निवासी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास के बाहर एकत्र हुए। सभरवाल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे शामिल थे। दिवंगत पायलट के बुजुर्ग पिता पुष्करराज भावुक हो गए और उन्होंने हाथ जोड़कर अपने बेटे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

इसके बाद पायलट के पार्थिव शरीर को एक शव वाहन में चकला स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया गया। एअर इंडिया के विमान एआई-171 में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जो 12 जून को लंदन जा रहा था और अहमदाबाद में हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स से टकराने के कारण उसमें सवार एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी, जबकि जमीन पर 29 लोगों की भी मौत हो गई थी। विमान में सवार सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा था।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पहले एक बयान में कहा था कि उड़ान की कमान सभरवाल के पास थी, साथ ही फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे। बयान के अनुसार सभरवाल के पास 8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव था, जबकि कुंदर के पास 1,100 घंटे का अनुभव था। विमान ने दोपहर 1.39 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी। विमान के पायलट (सभरवाल) ने उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘मेडे’ कॉल की, जो पूर्ण आपातकाल की सूचना थी।

कुछ ही क्षणों बाद, विमान (एआई 171), जो एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, हवाई अड्डे के परिसर के बाहर स्थित डॉक्टरों हॉस्टल से टकरा गया। एयर इंडिया की चालक दल की सदस्य मैथिली पाटिल का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वह दुर्घटना में मारे गए चालक दल के 12 सदस्यों में से एक थीं। एक अधिकारी ने कहा कि डीएनए मिलान के माध्यम से उनके शव की पहचान करने के बाद, पार्थिव शरीर को अहमदाबाद में उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया और मंगलवार सुबह मुंबई लाया गया।

उन्होंने बताया कि पाटिल के पार्थिव शरीर को रायगढ़ जिले के न्हावा गांव ले जाया गया, जहां उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पाटिल दो साल पहले एअर इंडिया में चालक दल की सदस्य के तौर पर शामिल हुई थीं।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी: तो आ गई फाइनल तारीख, मौसम विभाग ने बताया इस दिन यूपी में होगी मॉनसून की एंट्री

Next Post

यूपी : अलार्म बजते ही बचने के लिए बंकरों की तरफ भागते हैं… इस्राइल गए युवाओं ने बताई आपबीती, भेजे वीडियो

Next Post
यूपी : अलार्म बजते ही बचने के लिए बंकरों की तरफ भागते हैं… इस्राइल गए युवाओं ने बताई आपबीती, भेजे वीडियो

यूपी : अलार्म बजते ही बचने के लिए बंकरों की तरफ भागते हैं... इस्राइल गए युवाओं ने बताई आपबीती, भेजे वीडियो

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

शामली में भीषण सड़क हादसा: बुलेट और स्कूटी की टक्कर में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 3  घायल

शामली में भीषण सड़क हादसा: बुलेट और स्कूटी की टक्कर में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 3 घायल

11 months ago
मुजफ्फरनगर नगर पालिका टाउन हॉल के सौंदर्यीकरण पर खर्च करेगी 70 लाख, बोर्ड बैठक में मिलेगी मंजूरी

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टाउन हॉल के सौंदर्यीकरण पर खर्च करेगी 70 लाख, बोर्ड बैठक में मिलेगी मंजूरी

1 year ago
भाजपा की पोस्ट पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ”भाजपा ने किया है , पाप पहलगाम हमले पर बयान से मचा बवाल

भाजपा की पोस्ट पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ”भाजपा ने किया है , पाप पहलगाम हमले पर बयान से मचा बवाल

2 years ago
मेरठ में कार सवार युवकों ने नर्स से की सरेराह छेड़छाड़, साथी कर्मचारी को पीटा

मेरठ में 5 लाख नगद और आभूषण देखते ही भड़का दूल्हा पक्ष, कर दी ऐसी मांग…. हंगामा-मारपीट

2 years ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In