लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मंगलवार को प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान चरथावल विधायक पंकज मलिक भी मौजूद रहे।
मनकीरत औलख इन दिनों तीन दिन के लखनऊ प्रवास पर हैं और इस दौरान वह विधायक पंकज मलिक के लखनऊ स्थित आवास पर ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि औलख और अखिलेश यादव की यह भेंट न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि मनोरंजन जगत में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
मनकीरत औलख का पंजाबी संगीत जगत में खासा नाम है और उनके गानों को लाखों श्रोता पसंद करते हैं। वहीं, अखिलेश यादव और औलख की मुलाकात को लेकर समर्थक अलग-अलग कयास भी लगा रहे हैं।










Discussion about this post