लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भारत सरकार और अपनी सेना के साथ हैं। आतंकवाद का खात्मा होना ही चाहिए। इसके लिए सरकार जो भी नीति तय करेगी, हम उसका समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी दल को इसका राजनीतिक फायदा नहीं लेना चाहिए। आतंकवाद का समूल नाश हो। हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हों और सेनाओं का उत्साह ऊंचा रहे। यही हमारा प्रयास है।
बता दें कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक करने के बाद बृहस्पतिवार को ऑपरेशन सिंदूर जारी रखते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है।










Discussion about this post