कैलिफ़ोर्निया। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में एक बार फिर गोलीबारी की दुखद घटना सामने आई है, जहाँ स्टॉकटन शहर में एक बच्चे की जन्मदिन की पार्टी मातम में बदल गई। शनिवार रात हुई इस गोलीबारी में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
क्या है घटना?
लक्ष्य बनाकर हमला: सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, यह घटना एक बैंक्वेट हॉल में हुई और शुरुआती जाँच से लगता है कि हमला लक्षित था।
घायल अस्पताल में: गोलीबारी में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उप-मेयर ने जताया दुख: स्टॉकटन के उप-मेयर जेसन ली ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के जन्मदिन की पार्टी ऐसी हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए।
जांच जारी: पुलिस ने एहतियातन घटना स्थल की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
हाल में हुई अन्य घटनाएँ-
यह अमेरिका में गोलीबारी की हालिया घटनाओं में से एक है। पिछले महीने, मिसिसिपी डेल्टा क्षेत्र में भी दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई थी।











Discussion about this post