बदायूं : यूपी के बदायूं स्थित उघैती में मामा की गैर मौजूदगी में भांजे का मामी से प्रेम हो गया। वह मामी को लेकर चला गया। सूचना मिलने पर मामा घर पहुंचा और भांजे के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि वह दिल्ली में कबाड़ का काम करता है। वह दिल्ली में था तो 10 जून को पत्नी ने फोन करके बताया कि वह दवा लेने के लिए बिसौली जा रही है। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो फोन से संपर्क किया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आया।
11 जून को वह घर आया तो पता लगा कि पत्नी को भांजा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घर में देखा तो 30 हजार की नकदी व जेवरात भी वह अपने साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











Discussion about this post