Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

बिहार में चुनाव से पहले लालू के लिए बैडलक! अनुष्का-तेज प्रताप के रिलेशनशिप ने खोला ‘पॉलिटिकल पेंडोरा बॉक्स’

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए।

admin by admin
May 25, 2025
in देश
बिहार में चुनाव से पहले लालू के लिए बैडलक! अनुष्का-तेज प्रताप के रिलेशनशिप ने खोला ‘पॉलिटिकल पेंडोरा बॉक्स’
0
SHARES
123
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: बिहार की सबसे पावरफुल फैमिली उलझ गई। चुनाव से पहले सियासत के लिहाज से इसे ‘बैडलक’ ही कहा जाएगा। बुजुर्ग लालू यादव ‘गुडलक’ का इंतजार कर रहे थे, मगर बेटे की वजह से चौतरफा हमला झेल रहे हैं। ऐसा लगता है कि ‘पॉलिटिकल पेंडोरा बॉक्स’ खुल गया है। बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने लालू प्रसाद यादव के तेज प्रताप को पार्टी से निकालने को एक राजनीतिक स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार में पहले भी कई गलत चीजें हुई हैं, तब उन्हें सामाजिक न्याय का ध्यान नहीं था। नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर तेज प्रताप को किनारे करने का आरोप भी लगाया है। उनका मानना है कि ये सब चुनाव में फायदा लेने के लिए किया जा रहा है। नितिन नवीन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का ये कदम सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लालू के परिवार में पहले गलत काम हो रहे थे, तब उन्हें समाज की चिंता क्यों नहीं हुई? उन्होंने याद दिलाया कि लालू की बेटी की शादी में कार शोरूम से गाड़ियां उठा ली गई थीं, तब लालू ने कोई ध्यान क्यों नहीं दिया?

बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा जब तेजस्वी और तेज प्रताप पूरी तरह से अराजकता फैला रहे थे, तब भी लालू चुप रहे। उन्होंने लालू से पूछा कि तेज प्रताप की पहली शादी के बाद जो तमाशा हुआ, उस समय वे कहां सो रहे थे? नितिन नवीन के अनुसार, लालू के घर में नूरा-कुश्ती चल रही है। घर के अंदर सब कुछ दिखावटी है। तेज प्रताप पहले से ही पार्टी में कमजोर थे। अब तेजस्वी के दबाव में उन्हें और भी किनारे कर दिया गया है। ये सब एक योजना के तहत किया गया है।

नितिन नवीन ने ये भी याद दिलाया कि तेज प्रताप ने पहले एक जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारकर बाहर कर दिया था। उन्होंने मीडिया के लोगों को भी अपमानित किया था। उस समय लालू यादव को समाजवाद की चिंता नहीं थी? मंत्री का मानना है कि चुनाव के समय तेजस्वी, तेज प्रताप को अलग करने की रणनीति बना रहे हैं। नितिन नवीन को लगता है कि यs एक चुनावी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है। उनका कहना है कि लालू परिवार सिर्फ चुनाव में फायदा लेने के लिए यह सब कर रहा है। वे समाज और परिवार की मर्यादा का ध्यान नहीं रख रहे हैं।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

तेज प्रताप को लेकर लालू यादव पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। JDU प्रवक्ता मनीष यादव ने लालू यादव पर ढोंग करने का आरोप लगाया है। मनीष यादव ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ ट्वीट करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने पूछा कि तेज प्रताप को संपत्ति से कब बेदखल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे परिवार को सब कुछ पता था। फिर भी यादव परिवार की बेटी का जीवन बर्बाद करने का अधिकार किसने दिया? उन्होंने लालू यादव पर दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लालू जी ढोंग मत रचिए… तेज प्रताप को संपत्ति से कब बेदखल कर रहे हैं। ट्वीट-ट्वीट मत करिए।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने इस मामले को लालू परिवार का निजी मामला बताया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने ट्वीट करके स्थिति साफ कर दी है। इसलिए अब इस पर ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार, परिवारिक मामला है और लालू जी ने ट्वीट कर स्थति को स्पष्ट कर दिया है उसके बाद किसी बात का कोई मतलब नहीं है। इस तरह, लालू परिवार का अंदरूनी मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए। लालू प्रसाद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ये घोषणा की। लालू प्रसाद ने कहा, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना सामाजिक न्याय के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह (तेजप्रताप) स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।’

ये कदम बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट में ये कहने के एक दिन बाद उठाया गया कि वह एक युवती के साथ ‘रिश्ते में’ हैं, लेकिन बाद में उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया मंच पर उनका अकाउंट ‘हैक’ कर लिया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और कई लोगों ने तेजप्रताप (37) को उनके शादीशुदा होने की बात याद दिलाई, जो 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी। तेजप्रताप ने शनिवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें…।’ तेज प्रताप ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी। हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव के तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है, न हम इसे बर्दाश्त करते हैं। मेरे बड़े भाई की बात है, तो राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है। निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है। तेजस्वी यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है, न हम इसे बर्दाश्त करते हैं। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं, जनता के मुद्दे को उठा रहे है। हम नेता विरोधी दल हैं। जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है। निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दल के नेता हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी भावनाएं स्पष्ट कर दी है। हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं।

उधर, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित करने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जो परिवेश, परंपरा, परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं, उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं, जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारंबार लांघने की गलती, धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं। हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं, परिवार हमारा मंदिर एवं गौरव और पापा के अथक प्रयासों-संघर्षों से खड़ी की गई पार्टी व सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा, इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए, ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं।’

ShareTweetSend
Previous Post

चेंजिंग रूम लगाया था कैमरा, महिलाओं के कपड़े बदलने के VIDEO होने लगे वायरल तो मचा बवाल

Next Post

जिम्मेदारी भूले डॉक्टर-नर्स: प्रसव पीड़ा से कराह रही थी गर्भवती महिला, ऑपरेशन थिएटर में आपस में भिड़े स्वास्थ्यकर्मी

Next Post
जिम्मेदारी भूले डॉक्टर-नर्स: प्रसव पीड़ा से कराह रही थी गर्भवती महिला, ऑपरेशन थिएटर में आपस में भिड़े स्वास्थ्यकर्मी

जिम्मेदारी भूले डॉक्टर-नर्स: प्रसव पीड़ा से कराह रही थी गर्भवती महिला, ऑपरेशन थिएटर में आपस में भिड़े स्वास्थ्यकर्मी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

जयपुर से बिहार जा रहे 22 यात्री घायल, कुशीनगर में तेज रफ्तार लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलटी

जयपुर से बिहार जा रहे 22 यात्री घायल, कुशीनगर में तेज रफ्तार लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलटी

6 months ago
मोनू हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिले डॉ. संजीव बालियान, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

मोनू हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिले डॉ. संजीव बालियान, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

8 months ago
मुजफ्फरनगर: पिता की मौत के बाद ताऊ ने किया प्रताड़ित, पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर: पिता की मौत के बाद ताऊ ने किया प्रताड़ित, पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

11 months ago
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा – वित्तीय अनुशासन के बिना सैन्य शक्ति को नहीं बनाए रखा जा सकता

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा – वित्तीय अनुशासन के बिना सैन्य शक्ति को नहीं बनाए रखा जा सकता

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In