मुज़फ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले मुजफ्फरनगर की सड़कों पर देशभक्ति और किसान एकता का अनोखा संगम देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर आज जिले भर में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसानों ने अपने ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए गांव और शहर की गलियों से मार्च निकाला।
यात्रा में हर ब्लॉक स्तर पर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर और किसान शामिल हुए। शहर में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। लंबी ट्रैक्टर कतारों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि “यह तिरंगा यात्रा राकेश टिकैत जी के आह्वान पर निकाली गई है। अगर जरूरत पड़ी, तो यही ट्रैक्टर लखनऊ और दिल्ली की ओर भी कूच करेंगे।”
भाकियू नेता चौधरी चरण सिंह टिकैत ने कहा, “हम सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारे ट्रैक्टर सड़कों पर भी चलेंगे और खेतों में भी काम करेंगे। शहर में लगभग 3000 ट्रैक्टर इस यात्रा में शामिल हुए हैं।”
यात्रा शांतिपूर्ण रही, लेकिन इसे लेकर प्रशासन सतर्क रहा और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।










Discussion about this post