कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोलते हुए संगठनात्मक लोकतंत्र को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने संगठन में अध्यक्ष पद थोपती नहीं है, जैसा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा जैसी पार्टियों में होता है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी एक पूर्णत- लोकतांत्रिक पार्टी है, जहाँ नेतृत्व का चयन करोड़ों कार्यकर्ताओं की प्रक्रिया के आधार पर होता है, न कि किसी एक परिवार या सीमित समूह के फैसले से। भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी के पास आज 14 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य हैं और 1.60 लाख बूथों पर बूथ समितियाँ पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, “हम ऐसे लोग नहीं कि परिवारवाद की तरह नाम थोप दें। बीजेपी में अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया 12 से 14 करोड़ कार्यकर्ताओं के बीच से निकलती है। हम संगठन को जनता और कार्यकर्ताओं की ताकत से आगे बढ़ाते हैं।
चौधरी का यह बयान आने वाले चुनावी माहौल में बीजेपी की संगठनात्मक शक्ति, बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क और आंतरिक लोकतंत्र को रेखांकित करने वाला माना जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सदस्य संख्या और बूथ संरचना विपक्ष की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है और यही मजबूती बीजेपी को चुनावी मैदान में बढ़त दिलाती है।











Discussion about this post