लखनऊ। एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है। मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए वोटर कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है। अगर नंबर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। हालांकि, परेशान होने की जरूरत है। ऑफलाइन फॉर्म हर किसी के लिए उपलब्ध है। जो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आसानी से भरकर जमा कर सकते हैं।
एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया चार नवंबर से चल रही है। अधिकतर लोगों तक फॉर्म पहुंच चुका है। उनमें से भी अधिकतर लोग फॉर्म भरकर बीएलओ को सबमिट कर चुके हैं। जिन लोगों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास दो विकल्प हैं। वह घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इसके लिए https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। यहां वोटर सेवाओं के कॉलम में एसआईआर फॉर्म मिल जाएगा। आसानी से अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन फॉर्म भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।
तब अपनाएं ऑफलाइन व्यवस्था-
अगर ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं तो अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। उनसे फॉर्म लेकर भरें और उन्हें ही वापस सबमिट कर दें। ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए सिर्फ एपिक नंबर की जरूर होगी। साथ में नाम, पता, मोबाइल नंबर भरना होगा।
ऐसे पता करें बीएलओ का नाम-नंबर-
सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि अगर किसी के पास बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर नहीं पता है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक क्लिक पर आपको ये जानकारी मिल जाएगा। इसके लिए https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाना होगा।
यहां तीन तरह से बीएलओ का नाम व इलेक्ट्रोरल रोल मिल जाएगा। पहले विकल्प में आप एपिक नंबर से सर्च कर सकते हैं। दूसरे में वोटर कार्ड की डिटेल भरकर व तीसरे में मोबाइल नंबर से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एसआईआर संबंधी कोई जानकारी चाहिए है तो 0522-1950 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से भी एसआईआर फॉर्म से लेकर बीएलओ आदि के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।










Discussion about this post