मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के परिक्रमा मार्ग स्थित डीएस पब्लिक स्कूल के 11वीं के छात्र शौर्य बालियान को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। शौर्य के सहपाठियों पर उसे गोली मारने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
शौर्य के पिता विकास बालियान ने जिला अस्पताल पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके बेटे के दोस्तों ने ही उसे गोली मारी थी। उन्होंने कहा कि हमलावरों का इरादा शौर्य के सीने में गोली मारने का था, लेकिन किसी कारणवश गोली उसकी बाजू में लगी और उसके चेहरे पर भी छर्रे लगे हैं।










Discussion about this post