मेरठ। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीपी नगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टा लगा रहे 9 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। सभी के कब्जे से नकदी, सट्टे की पर्चियां और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, करीब रात 10:10 बजे थाना क्षेत्रांतर्गत तिलक ढाबे के समीप शिवा बैटरी के पास सड़क किनारे सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए नौ सटोरियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी आकाश पुत्र चन्द्रपाल, निवासी भोला रोड शिवकुंज मलियाना, थाना टीपीनगर, उम्र 21 वर्ष- नरेश कुमार पुत्र बेगराज, निवासी ग्राम शेरगढ़ी, शास्त्री नगर, थाना मेडिकल, उम्र 58 वर्ष- रोहित पुत्र राजू, निवासी सेक्टर-3, माधवपुरम, थाना ब्रह्मपुरी, उम्र 22 वर्ष- मिन्टू पुत्र दिलावर, निवासी लाल मंदिर के पीछे, चन्द्रलोक, थाना टीपीनगर, उम्र 42 वर्ष- जितेन्द्र पुत्र अमर सिंह, निवासी माता के मंदिर के पास, किशनपुरा, थाना टीपीनगर, उम्र 35 वर्ष-सोनू पुत्र बिजेन्द्र, निवासी जुलाहे वाली गली, चन्द्रलोक, थाना टीपीनगर, उम्र 22 वर्ष- वासिद पुत्र इरशाद, निवासी माता वाली गली, नूरनगर, थाना लिसाड़ी गेट, उम्र 21 वर्ष-नाजिम पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी माता वाली गली, नूरनगर, थाना लिसाड़ी गेट, उम्र 44 वर्ष-दानिश पुत्र सल्लम, निवासी माता वाली गली, नूरनगर, थाना लिसाड़ी गेट, उम्र 25 वर्ष के है। गिरफ्तार सटोरियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post