बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के सफीपुर पट्टी गांव में दो बारातों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शकील लीलगर की दो बेटियों की शादी के लिए हरियाणा के पानीपत गांव और बागपत के लुहारी गांव से बारात आई थी।
डीजे की आवाज को लेकर दोनों बारातों के बीच शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। इस घटना में लुहारी गांव के 23 वर्षीय गुलजार सहित कई बाराती घायल हुए।
घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं और स्थानीय लोग घरों में छिप गए। सभी घायलों को बुढ़ाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
सूचना पाकर पहुंची बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। कई बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी।










Discussion about this post