मुजफ्फरनगर। BSP की “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” रैली बुधवार को मुजफ्फरनगर के GIC मैदान में होगी। रैली को देखते हुए शहर के ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव किया गया है। दिल्ली, मेरठ, शामली और बड़ौत से आने वाली बसों को राणा चौक पर रोका जाएगा, जबकि रैली में आने वाली गाड़ियों के लिए कूकरा मंडी में खास पार्किंग बनाई गई है। भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने मिलकर रूट डायवर्जन लागू किया है।
SP सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रैली के रास्ते में पड़ने वाले मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। SSP संजय कुमार वर्मा ने कोर्ट रोड जाकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। रैली में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आसपा जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा ने बताया कि रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अध्यक्ष विनय रतन सिंह, पूर्व सांसद अमीर आलम, पश्चिमी प्रभारी नवाजिश आलम और कोर कमेटी सदस्य मोहम्मद गाजी मौजूद रहेंगे।
ट्रैफिक रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान-
सहारनपुर और हरिद्वार की ओर से आने वाली बसें भोपा और जानसठ बाइपास होकर वहलना चौक पहुंचेंगी और वहां से महावीर चौक होकर बस अड्डे तक जाएंगी। दिल्ली, मेरठ, शामली, बड़ौत और कांधला की बसें राणा चौक पर रोकी जाएंगी और फिर वहीं से आगे संचालित होंगी। हरिद्वार, सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद जाने वाली बसें बस अड्डे से वाया भोपा रोड अपने गंतव्य को जाएंगी। रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए कूकड़ा मंडी में पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहां वाहन भोपा रोड से विश्वकर्मा चौक होकर पहुंचेंगे।
वैकल्पिक व्यवस्था और चंद्रशेखर की मौजूदगी को लेकर चर्चा-
यातायात पुलिस ने भीड़ को देखते हुए सरकुलर रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू की है। महावीर चौक से सुजडू चुंगी की ओर बस संचालन बंद रहेगा। इसी बीच, मंगलवार को सोशल मीडिया पर सांसद चंद्रशेखर के रैली स्थल पर पहुंचने की चर्चा और कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, लेकिन उनकी मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।










Discussion about this post