Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नोएडा

करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर बाबा गिरफ्तार, नोएडा से पकड़ा गया पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता

सचिन दत्ता और उसके सहयोगियों ने गाजियाबाद में श्रीबालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड बनाई थी। फर्म ने क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में फोस्टर हाइट्स हाउसिंग सोसाइटी में सस्ते फ्लैट बेचने के वादे किए थे।

admin by admin
October 8, 2025
in नोएडा
करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर बाबा गिरफ्तार, नोएडा से पकड़ा गया पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। नोएडा में मंगलवार शाम को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) मेरठ सेक्टर की टीम ने एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर करीब नौ साल पुराने मामले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ही फ्लैट पर कई बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने और गबन करने का आरोप है।

सचिन दत्ता और उसके सहयोगियों ने गाजियाबाद में श्रीबालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड बनाई थी। फर्म ने क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में फोस्टर हाइट्स हाउसिंग सोसाइटी में सस्ते फ्लैट बेचने के वादे किए थे।

दोहरी बिक्री: निर्माणाधीन 180 फ्लैटों में से अधिकांश के आवंटन पत्र कई-कई खरीदारों को जारी किए गए।

Related posts

डिजिटल डकैती: चालान भरने के चक्कर में जिंदगी भर की कमाई पर आफत! मोबाइल हैक कर लुटेरों ने ऐसे लगाया 4 लाख से ज्यादा का चूना

डिजिटल डकैती: चालान भरने के चक्कर में जिंदगी भर की कमाई पर आफत! मोबाइल हैक कर लुटेरों ने ऐसे लगाया 4 लाख से ज्यादा का चूना

December 26, 2025
दिल्ली-NCR में ‘ट्रिपल अटैक’: कोहरा, कड़ाके की ठंड और जहरीले प्रदूषण ने थामी रफ्तार, नोएडा में AQI 438 के पार

दिल्ली-NCR में ‘ट्रिपल अटैक’: कोहरा, कड़ाके की ठंड और जहरीले प्रदूषण ने थामी रफ्तार, नोएडा में AQI 438 के पार

December 20, 2025

बैंकों से मिलीभगत: आरोपितों ने बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत करके एक ही फ्लैट पर कई बार ऋण स्वीकृत करा लिया और यह धनराशि फर्म के खातों में ट्रांसफर कराकर हड़प ली।

FIR: खरीदारों ने वर्ष 2016 में गाजियाबाद के विजयनगर थाने में मुकदमे दर्ज कराए। इनमें से 19 मुकदमों की जांच EOW मेरठ सेक्टर को सौंपी गई थी।

फर्जीवाड़े का खुलासा-
EOW की जांच में सामने आया कि पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा और उसके सहयोगियों ने गाजियाबाद में श्रीबालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म बनाई थी। इस फर्म ने क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद में फोस्टर हाइट्स हाउसिंग सोसाइटी में ग्राहकों को सस्ते फ्लैट बनाकर बेचने व अन्य लुभावने वादे किए थे। निर्माणाधीन 180 फ्लैटों में से अधिकांश फ्लैट के आवंटन पत्र कई-कई खरीदारों को जारी कर दिए गए थे। इसके लिए आरोपितों ने बैंकों के कर्मचारियों से मिलीभगत करके फ्लैटों पर ऋण स्वीकृत कराकर फर्म के खातों में ट्रांजेक्शन कराई और धनराशि हड़प ली थी। इस संबंध में खरीदारों ने वर्ष 2016 में गाजियाबाद के विजयनगर थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें से 19 मुकदमों की विवेचना उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को आवंटित की गई थी।

आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार एक मुकदमे की जांच के दौरान सामने आया कि फोस्टर हाइट्स योजना के निदेशक राजेंद्र दत्ता, प्रबंध निदेशक सचिन दत्ता ने मिलकर सत्यदेव सिंह के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण लिया था। इसमें गारंटर की भूमिका फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी अभिषेक सिंह ने निभाई थी। गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन मुख्य शाखा प्रबंधक भगवान दत्त शर्मा एवं ऋण प्रबंधक जय सिंह से मिलीभगत कर हिमांशु सिंह के फ्लैट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 55.50 लाख का ऋण लिया गया था। हिमांशु ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सत्यदेव को 4 जुलाई को और अभिषेक को 25 सितंबर को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया था।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने 31 जुलाई 2015 को प्रयागराज की बाघंबरी गद्दी में सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया था। उस समय उसे नया नाम सच्चिदानंद गिरी मिला था। कार्यक्रम में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद थे।

कुछ दिन बाद ही पता चला कि सचिन दत्ता नोएडा में नाइट क्लब चलाता है। ठगी के मुकदमे भी उसके खिलाफ दर्ज हैं। इसके बाद आठ दिन में ही उससे महामंडलेश्वर की पदवी छीन ली गई थी। अखाड़ा परिषद की ओर से 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की गई थी। इनमें सचिन दत्ता का भी नाम शामिल था। सचिन दत्ता और उसके पिता राजेंद्र दत्ता काफी वर्षों से नोएडा में रह रहे हैं। इससे पहले भी सचिन दत्ता गिरफ्तार हुआ था, तथा वह कई वर्षों तक यूपी और दिल्ली के जेलों में निरुद्ध रहा। मौजूदा समय में वह जमानत पर बाहर था।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर विवादित होर्डिंग लगाए जाने से माहौल गरम, मौके पर पहुंची पुलिस ने हटवा…

Next Post

मुजफ्फरनगर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंत्री कपिल देव ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

Next Post
मुजफ्फरनगर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंत्री कपिल देव ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंत्री कपिल देव ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी, बधाइयों का लगा तांता

महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी, बधाइयों का लगा तांता

10 months ago
मुजफ्फरनगर में “इस्लाम सबसे बड़ा धर्म, सबको इस्लाम कबूल करवाओ”  के नारे लिखने वाला युवक गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

मुजफ्फरनगर में “इस्लाम सबसे बड़ा धर्म, सबको इस्लाम कबूल करवाओ” के नारे लिखने वाला युवक गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

6 months ago
यूपी में बड़ा हादसा: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 38 घायल

यूपी में बड़ा हादसा: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 38 घायल

9 months ago
बॉलीवुड में शोक: नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर, दिग्गज अभिनेता असरानी का हुआ निधन

बॉलीवुड में शोक: नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर, दिग्गज अभिनेता असरानी का हुआ निधन

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In